फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली सदर सीट महिला से हुई सामान्य, चहनियां सामान्य से पिछड़ी जाति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद ब्लाक प्रमुख पद के सीटों का आरक्षण बदल गया है। पूर्व में चंदौली सदर ब्लाक प्रमुख की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित था लेकिन नए सूची में इसे सामान्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके पूर्व तीन मार्च को ब्लाक प्रमुख पदों के लिए आरक्षण की सूची जारी गई थी। उसमें चंदौली सदर की सीट पिछड़ा वर्ग महिला थी जो संशोधित सूची के बाद अनारक्षित हो गई है। नियामताबाद की सीट पिछले बार पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी जो इस बार पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हो गई है। वहीं चहनियां की सीट जो पहले सामान्य थी अब पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हो गई है। बाकि नौगढ़ ब्लाक प्रमुख का पद अनुसूचित जाति महिला, शहाबगंज अनुसूचित जाति, चकिया में पिछड़ा वर्ग और बरहनी, धानापुर, सकलडीहा अनारक्षित में कोई बदलाव नहीं हुुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें