फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण सूची से कही खुशी, कही गम का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों की आरक्षण सूची जारी होने के बाद संभावित दावेदार पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। इससे गांवों में चुनावी रंगत धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। उच्च न्यायालय के आदेश से बदले गए आरक्षण से जिनकी सीटें सम्भावित उम्मीदवारों के मन-माफिक नहीं रही हैं, वे मायूस हैं। कहीं खुशी, कहीं गम का माहौल है।
विज्ञापन

चकिया विकासखंड की 89 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के लिए आरक्षण सूची में 31 सीटों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। वही महिलाओं के लिए 14 पदों का आरक्षण किया गया है। पिछड़ा वर्ग के लिए 15 ग्राम प्रधान पद आरक्षित है तो पिछड़ा वर्ग महिलाओ के लिए 9 पद आरक्षित किये गये हैं। अनुसूचित जाति के लिए 13 प्रधान पदों का आरक्षण किया गया है, तो 7 पद अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित है। ग्राम प्रधान के अतिरिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य के 88 पदो की आरक्षण सूची भी हाईकोर्ट के निर्देश अनुसार राज्य सरकार के नये शासनादेश के तहत जारी की है। यही स्थिति जिला पंचायत सदस्य के तीन पदों पर भी है। जिला पंचायत चकिया सेक्टर नंबर-1 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। सेक्टर नंबर-2 भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वहीं चकिया सेक्टर नंबर-3 को अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण की सूची जारी होने के पूर्व चकिया विकास खंड परिसर खचाखच ग्रामीणों से भरा हुआ था। सूची जारी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें