फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली के हीरा सिंह पीजी कॉलेज को तीसरा स्थानज का तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर । वाराणसी स्थित जगतपुर पीजी कालेज में हुए दो दिवसीय विश्वविद्यालय रोवर्स-रेंजर्स समागम में जिले के धानापुर कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वालों में से चयनित सदस्य चार अप्रैल को बुंदेलखंड स्थित झांसी में होने वाले प्रदेश स्तरीय समागम में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

वाराणसी स्थित जगतपुर पीजी कॉलेज में 31 मार्च से एक अप्रैल तक दो दिवसीय रोवर्स रेंजर्स समागम का आयोजन किया गया था। जिसमें चंदौली समेत मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी व सोनभद्र जनपद से टीमों ने प्रतिभाग किया था। रोवर्स रेंजर्स प्रभारी नौशाद अहमद ने बताया कि ओवर ऑल में रोवर्स रेंजर्स की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं जगतपुर पीजी कॉलेज प्रथम व बलदेव पीजी कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस सफलता के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य राम नरेश शर्मा ने रोवर्स रेंजर्स के सभी सदस्यों सहित संयोजक ध्रुव भूषण सिंह व पूनम निर्मल को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें