फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः सड़क पर धान की रोपाई कर जताया विरोध, पीडीडीयू-पड़ाव मार्ग जर्जर

विज्ञापन
ड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर धान की रोपाई करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-पड़ाव मार्ग पर तड़वावीर बाबा के समीप सड़क पर गड्ढे हो गया। बारिश के बाद इसमें पानी भरने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से लोगों में आक्रोश है। सोमवार को सपा नेता विशाल सिंह के नेेतृत्व में व्यापारियों, वाहन चालकों और ग्रामीणों ने पानी भरे सड़क के गड्ढे में धान रोपकर विरोध जताया।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि लगभग दो सौ मीटर तक पूरी सड़क खराब हो चुकी है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे। विरोध जताते हुए लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर विशाल सिंह, शशिकांत साहनी, चंद्रशेखर सिंह, राकेश गुप्ता, राजू यादव, बाबू खान, विनोद कुमार, सूरज पटेल, जय पटेल, कैलाश पटेल, धनेश पटेल, नारायण पटेल, कैलाश जायसवाल, दिनेश यादव, संजय खरवार, अलीबाबा, अशोक कुमार सिन्हा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें