फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः निर्जला एकादशी पर लगाई गंगा में पुण्य की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली में निर्जला एकादशी पर सोमवार को पश्चिमवाहिनी गंगा में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ी। स्नानार्थियों ने हर हर गंगे के जयघोष के बीच स्नान किया। स्नान के बाद दान पुण्य कर पुण्यलाभ कमाया। सुबह से दोपहर तक स्नान करने वालों का रेला गंगा तट पर लगा रहा।
विज्ञापन

इस बार मानसून पहले आ गया है और गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं कोरोना की वजह से भी लोगों को दिक्कत हो रही है। इसके बीच सोमवार की सुबह से ही निर्जला एकादशी पर स्नान करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। स्नान करने के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दान पुण्य किया। सुबह से ही गंगा घाट जाने वाले रास्ते पर स्नानार्थियों की भीड़ रही। भीड़ होने की वजह से गंगा घाट पर पूजन सामग्री, फूल माला बेचने वालों की भीड़ रही। वहीं गंगा घाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं किए गए। तमाम अव्यवस्थाओं के बावजूद स्नानार्थियों की आस्था पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा। भक्तों ने स्नान ध्यान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें