फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 14 गिरफ्तार; लाखों रुपये नकदी व भारी सामान बरामद

Tue, 24 Mar 2026 05:13 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले की पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारा। इस दौरान 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही लाखों की नकदी व भारी सामान बरामद किया गया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुगलसराय पुलिस और स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह व स्वाट प्रभारी रामजनम यादव के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस को 23 मार्च 2026 को सूचना मिली कि थाना मुगलसराय क्षेत्र के ग्राम सेमरा स्थित मग्गू पटेल के मकान व बगीचे में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां से 14 लोगों को मौके पर पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार फड़ से 1,05,580 रुपये बरामद हुए, जबकि तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 11,640 रुपये मिले। मौके पर मौजूद बैग से कारतूस भी बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे पैसे के लालच में संगठित तरीके से जुआ खेलते थे और पुलिस से बचने के लिए हर 10–15 दिन में स्थान बदल लेते थे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से तीन महीने की मासूम की मौत, बाइक से ले जा रहे थे नाना-नानी

पहले गंगा किनारे जुआ खेला जाता था, लेकिन विवाद के बाद स्थान बदलकर सेमरा में यह अड्डा संचालित किया जा रहा था। सभी लोग अपने मोबाइल फोन फड़ पर रखते थे, ताकि बाहरी लोगों के जरिए पुलिस की सूचना मिल सके। थानाध्यक्ष संतोश सिंह ने बताया कि इस मामले में थाना मुगलसराय में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

बरामदगी में शामिल 

  • कुल 1,17,220 रुपये नकद
  • 12 स्मार्ट मोबाइल फोन
  • 208 ताश के पत्ते
  • 52 मोटरसाइकिल
  • 4 खोखा कारतूस 
  • 1 जिंदा कारतूस (32 बोर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें