फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस को कुचलने की कोशिश कर भाग रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, कार की स्टेपनी के नीचे छिपाया था 60 किलो गांजा

Sat, 31 Oct 2026 09:14 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कार की स्टेपनी के नीचे 60 किलो गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। रोकने पर पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
पुलिस ने दी घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा से गांजा लाकर सुल्तानपुर और आसपास के जिलों में खपाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसओजी, सर्विलांस और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को बाबतपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से कार में छिपाकर रखे गए 60 किलोग्राम गांजे के 60 बंडल बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, हमीदपुर-पटनवां के पास संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मिर्जापुर की तरफ से आ रही सफेद रंग की अर्टिगा कार को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि चालक ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर बाबतपुर क्षेत्र में वाहन को घेर लिया। 

इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: अंदर से ऐसी दिखती है यूपी की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, देखें- सीटों से लेकर सुविधाओं तक की झलक
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने पुलिस की गाड़ियों में भी टक्कर मारी। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कार सवार तीनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में स्टेपनी के नीचे छिपाकर रखे गए गांजे के 60 बंडल मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुल्तानपुर के दोस्तपुर निवासी अभिषेक सिंह (25), बस्ती के दुबौलिया निवासी अवधेश (20) और छावनी निवासी नौशाद (24) के रूप में हुई है।

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से सड़क मार्ग के जरिये गांजा लाते थे। इसके बाद छोटे-छोटे पैकेट बनाकर सुल्तानपुर और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस के अनुसार अभिषेक सिंह के खिलाफ सुल्तानपुर में पहले से चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास और आयुध अधिनियम से जुड़े मामले भी शामिल हैं। 

पुलिस ने तीनों के खिलाफ अलीनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में सीओ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों के पास से 60 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें