फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: चिकन की दुकान पर विवाद में युवक पर किया था जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2026 07:48 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली में बीच-बचाव करने पर युवक के सिर पर हमला करने के आरोपी के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त सेंटरिंग का पटरा बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में चिकन की दुकान पर हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक के सिर पर सेंटरिंग के पटरे से जानलेवा हमला करने के आरोपी दिलीप सिंह को मुगलसराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सेंटरिंग का पटरा भी बरामद किया है।

विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर निवासी मो. गालिब ने 28 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि टेंगरा मोड़-जिवनाथपुर मार्ग पर हमीदपुर गांव स्थित चिकन की दुकान पर काम करने वाले सत्यम उर्फ लम्बू से गांव के दिलीप सिंह उर्फ अजय सिंह का विवाद हो रहा था। 

दोनों के बीच कहासुनी और गालीगलौज होने लगी। इस पर गालिब ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इससे नाराज होकर दिलीप ने पास में रखा सेंटरिंग का पटरा उठाकर गालिब के सिर पर वार कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हमले में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को सूचना पर पुलिस टीम ने पटनवां तिराहे के पास से आरोपी दिलीप सिंह उर्फ अजय सिंह (20) निवासी हमीदपुर को गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस ने घटनास्थल के पास से वारदात में प्रयुक्त सेंटरिंग का पटरा भी बरामद किया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। इसं संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें