फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 50 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 14 साल से पुलिस कर रही थी बदमाश की तलाश

Tue, 07 Jul 2026 07:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया। पुलिस लंबे समय से बदमाश की तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन
पुलिस ने दी घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले की अलीनगर थाना पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से 14 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी और स्थायी वारंटी अभियुक्त को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वर्ष 2012 से वांछित चल रहा था।

विज्ञापन


एसपी आकाश पटेल ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत 6 जुलाई को अलीनगर पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने वाराणसी जनपद के बाबतपुर क्षेत्र थाना फूलपुर से अभियुक्त संतोष कुमार (42) निवासी घुस खास, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना अलीनगर में वर्ष 2012 में अपहरण, विवाह के लिए बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्राथममी दर्ज है। मामले में आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था तथा उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें