Chandauli News: चंदौली जिले के नौगढ़ के कहुआ घाट पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। 14 किलो से ज्यादा गांजा के साथ दो तस्करों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार देर रात कहुआ घाट पुल पर चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से करीब 14 किलो से ज्यादा अवैध गांजा और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने गति बढ़ा दी और भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद एक बोरी से गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों की पहचान पप्पू यादव (24) और सौकत खरवार (23) निवासी सेमरा चैनपुर, जिला भभुआ (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बिहार से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने आ रहे थे।
क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार रावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। बरामद मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया है।