फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में चंदौली के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित एसपी रोलैण्ड मिलिट्री स्कूल के मैदान पर बृहस्पतिवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चंदौली के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में वैशाली यादव जमुनीपुर चन्दौली प्रथम, नीतू यादव मिर्जापुर द्वितीय और किसान इंटर कालेज बरहनी की छात्रा मीनू यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में करीब दो सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन चंदौली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में प्रिया मौर्या प्रीतमपुर चन्दौली ने प्रथम, सुमन सोनभद्र ने द्वितीय व वैशाली यादव जमुनीपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग के 800 मीटर दौड़ में प्रिया मौर्या प्रीतमपुर ने प्रथम, सोनाली निषाद परासी कला द्वितीय और गुंजा मौर्या मंगरदहा सोनभद्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बहालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में बाबूलाल राजभर ने प्रथम, नीरज यादव तियरा शहाबगंज ने द्वितीय और दिनेश यादव चौबेपुर वाराणसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं के 1500 मीटर दौड़ में सोनाली निषाद परासी कला ने प्रथम, गुंजा मौर्या सोनभद्र दूसरे और कविता यादव कांटा चन्दौली तीसरे स्थान पर रही। वहीं पुरुष वर्ग के 1500 मीटर की दौड़ में बाबूलाल सोनभद्र पहले, नीरज यादव तियरा शहाबगंज दूसरे और वाराणसी के दिनेश यादव तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन हजार, सौ व दो मीटर दौड़ पुरूष वर्ग, लांग जम्प और ट्रिपल जम्प में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि अनुशासन और समर्पण खेल को जीत की ओर ले जाते हैं। जब कोई प्रतियोगिता होती है तो सभी खिलाड़ियों की इच्छा होती है कि हम जीते और अपना नाम रोशन करें, लेकिन एक खिलाड़ी जीतता है और एक पराजित होता है। ऐसे में जब हम हारते हैं तो अपने खेल की समीक्षा अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर विजय शंकर सिंह, डॉ विजय नारायण वर्मा, डॉ भारत भूषण सिंह, सुरेंद्र सिंह, डॉ. जयकुमार सिंह, पवन सिंह जनसेवक, मुन्ना पांडेय, अखिलेश यादव,गोपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें