फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिह को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा चौधरी चरण की जयंती जिले में विभिन्न राजनीतिक दलों ने समारोहपूर्वक मनाई। इस दौरान चौधरी साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की और उनके बताए मर्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के नगर स्थित कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह की जयंती पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि किसानों के लिए इतने काम किए कि किसान दिवस के रूप में उनकी जयंती मनाई जाती है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख महेंद्र पासवान, नत्थू यादव ,महेंद्र प्रताप ,प्रेम तिवारी, प्रेम यादव, राजन यादव ,स्वदेशी गुप्ता, चंद्रशेखर यादव चन्ना रहे। राष्ट्रीय लोकदल के कैंप कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह की जयंती धूम धाम से मनाई गई। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव ने कहा कि चौधरी साहब कहते थे कि देश की प्रगति तभी होगी जब किसान प्रगति करेगा। नगर अध्यक्ष भागवत नरायन चौरसिया ने कहा कि किसानों के विकास से ही देश का विकास होगा। गोष्ठी में सतीश प्रसाद, चंद्रवंश सिंह, ताज मुहम्मद, विमला देवी, बनवारी लाल, राहुल, राजनाथ यादव, कैलाश विश्वकर्मा, शिव कुमार, दिलीप, शिवजी सिंह, अमित कुमार, जोखू प्रसाद, बाबा, अशोक पाल रहे।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से अलीनगर स्थित कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह की जयंती धूम धाम से मनाया गया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव सहित तमाम लोगों ने चौधरी चरण सिंह श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भानू यादव, डॉ. वीरेन्द्र यादव, मुहम्मद चांद, भुवन यादव, मिथलेश यादव, विशाल पटेल, अंजू परवीन, पूजा वर्मा, आलोक यादव, रामनिहोर यादव रहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 117 वीं जयंती विकास खंड के बौरी स्थित पूर्व सांसद रामकिशुन के आवास पर मनाई गई। इस दौरान क्षेत्रीय किसानों को सम्मानित भी किया गया। पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने किसानों के हित मे कार्य किया। कहा कि सरकार में रहते हुए उन्होंने 1939 में कर्जमाफी विधेयक पास कराया। उनकी राजनीति में कोई दुराव या कपट नहीं था। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव, मुलायम सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, रामशकल पांडेय, रामचंद्र पांडेय, राजेश यादव, प्रेमनाथ तिवारी, मंगल सिंह, रमेश प्रजापति, बंशी गुप्ता, दिलीप गुप्ता, बंशू सिंह, ईश्वरी यादव, बिंदेश्वरी यादव रहे। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज में सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री किसानो के मसीहा स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बनाये मार्गो पर चलने की लोगों से आग्रह किया गया।इस मौके पर वासुदेव यादव, उदयनाथ यादव, दशरथ सिंह, सूर्यनाथ सिंह, शंकर सिंह, रामरूप यादव, बाड़ू सिंह, मिठाई यादव, जग्गू यादव, कन्हैया शर्मा, मोहम्मद असलम, अमरदेव सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-3300
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें