फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नो इंट्री में घुसे एक दर्जन वाहनों से वसूले 4 20-40-47

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली पुलिस ने रविवार को नो इंट्री के दौरान क्षेत्र में घुसने वाले भारी वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन वाहनों के नो इंट्री में प्रवेश करने पर पकड़ा। पकड़े गए वाहनों का चालान कर पुलिस ने 48 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला। पुलिस की इस कार्रवाई से नो इंट्री के दौरान क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर नो इंट्री का नियम सख्ती से लागू कराने को लेकर कोतवाली पुलिस गंभीर है। बलुआ, धीना, और सकलडीहा पुलिस को नो इंट्री में चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में कोतवाली पुलिस ने एक दर्जन वाहनों का चालान करते हुए 48 हजार रूपया वसूल किया। इसके साथ ही नो इंट्री में वाहन चालकों को नो इंट्री का पालन करने का निर्देश दिया। इस संबंध में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने एक दर्जन वाहनों के नो इंट्री में प्रवेश करने पर उनसे जुर्माना वसूल किया गया है। जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें