फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर राजस्व के बड़ बकाएदारों से वसूले सात लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा।क्षेत्र के बड़े सरकारी राजस्व के बकाएदारों के खिलाफ रविवार को एसडीएम विजय नारायण सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार बृजेश सिंह ने अमीनों के साथ वसूली अभियान चलाया। इस दौरान राजस्व कर्मियों ने लगभग सात लाख रुपये राजस्व की वसूली की। वहीं एक बड़े बकाएदार के राजस्व अदा न कर पाने की स्थिति में उसका ऑटो कुर्क कर लिया। वसूली अभियान से बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बकाए राजस्व की वसूली के लिए एसडीएम विजय नारायण सिंह ने तहसीलदार डा वंदना मिश्रा और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में दो टीम गठित की है। टीम ने रविवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में विभिन्न कर के बकाएदारों से 60 हजार नगदी सहित डेढ़गांवा के एक ईंट भट्ठा स्वामी से साढ़े छह लाख रुपये वसूले। वहीं धरहरा गांव में ट्रैक्टर के लिए लोन लेने वाले बकाएदार से 10 हजार रुपये जमा कराए। इसके अलावा टिमिलपुरा गांव में दो लाख चालीस हजार के बकाएदार का ऑटो कुर्क कर लिया। वही एक अन्य बकाएदार से बकाया 10 हजार रुपया व्यापार कर जमा कराया। नायब तहसीलदार ने बताया कि सोमवार से प्रतिदिन वसूली अभियान चलाया जाएगा। बकाएदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में अमीन हरेंद्र, जयप्रकाश मिश्र, राधेश्याम, पन्ना लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें