फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडों प्रतियोगिता में इंटरमीडिएट कॉलेज मोदीनगर रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिला ताइक्वांडों एसोसिएशन की ओर से सैयदराजा के केरला पब्लिक स्कूल में 18 और 19 दिसंबर को आयोजित जिला ओपेन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में इंटरमीडिएट कॉलेज मोदीनगर 28 गोल्ड 17 सिल्वर और 15 कांस्य पदक प्राप्त कर 229 अंकों के साथ जिले में अव्वल रहा। खिलाड़ियों के लौटने पर कॉलेज में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव और कोच सतीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में मोदीनगर इंटर कॉलेज (जायसवाल स्कूल) के बालक बालिका वर्ग में पूनम गुप्ता, श्रेया गुप्ता, शास्वती गोस्वामी, आस्था पाल, परी कुमारी, निकिता यादव, अनन्या वर्मा, कामना वर्मा, प्रशांत कुमार, शौर्य सिन्हा, राहुल यादव, उत्तम कुमार, उज्ज्वल कुमार, राजा गोस्वामी, कुनाल गोस्वामी, प्रिंस कुमार को स्वर्ण पदक मिला। इसी तरह संध्या कुमारी, अंजली कुमारी, लोकेश कुमार, सूर्यवंश, विकास, अनमोल, मानवी, सुप्रिया, इशिता जयसवाल, विकास वर्मा, नीलेश जायसवाल ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी तरह सिद्धार्थ अनमोल, आदर्श तिवारी, अमन कुमार, चेतन देव, हिमांशु मौर्या, प्रियांशु, शिवम श्रीवास्तव ने कांस्य पदक प्राप्त किए। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक ओम प्रकाश जयसवाल,प्रधानाचार्य बिहारी लाल, जिला संघ के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय, हेमंत गुप्ता, अमित मिश्रा, आजाद हुसैन, कृष्ण देव, धीरज यादव, अमन कुमार, सुषमा सिंह, रिजवाना बेगम रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार सकलडीहा इंटर कॉलेज के 40 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए। कॉलेज में संचालित जगदीश ताइक्वांडो मार्शल आर्ट क्लब के कुल 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 40 खिलाड़ी विजेता बने। इसमें 15 गोल्ड,13 सिल्वर और 12 कांस्य पदक प्राप्त किए। विजेता खिलाड़ियों को सकलडीहा इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके लाल और कोच आर्यन राज सौरभ ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर खेल शिक्षक वंशराज, सहेन्द्र राजभर, किशन राय, सिंटू केशरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें