फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद जीटी रोड के किनारे के दुकानदारों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के जीटी रोड स्थित दक्षिणी पटरी के दो दर्जन से अधिक दुुकानदारों को शनिवार को पीडब्ल्यूडी विभाग ने निर्माण ध्वस्त करने की नोटिस सौंपी है। विभाग ने दुकानदारों को एक सप्ताह के अंदर सरकारी भूमि को खाली किए जाने का निर्देश जारी किया है। चेतावनी दी है कि यदि दुकानदार अवैध निर्माण ध्वस्त नहीं करते हैं तो विभाग ध्वस्त कराएगा और उसका खर्च दुकानदारों को देना होगा। विभाग की ओर से नोटिस सौंपे जाने के बाद से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति है। दुकानदारों ने कहा कि इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर करेंगे।
विज्ञापन

नगर के दक्षिणी पटरी पर बसे दुकानदारों और पीडब्ल्यूडी विभाग के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। खास तो यह कि पीडब्ल्यूडी अपनी जमीन बताकर नोटिस भेजा है जबकि दुकानदारों से दुकानों को किराया नगर पालिका वसूल करता है। अब पीडब्ल्यूडी की ओर से दुकान हटाने की नोटिस मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। दुकानदार परमजीत सिंह, महेंद्रपाल सिंह, रोमी पाल, शाहिद खान, हनुमान, संतोष गुप्ता, पवन, अनीस, कमल कयाल, रामजी, शहाबुद्दीन, नंदी, काशी आदि ने सरकार व पीडब्ल्यूडी विभाग से निर्णय वापस लिए जाने की मांग की है।
दुकानदारों के कोट
नगर पालिका प्रशासन दुकानदारों के साथ कर रहा भेदभाव
पीडीडीयू नगर। दुकानदारों को नोटिस भेजे जाने से काफी नाराजगी है। रेडिमेड कपड़ों के दुकानदार पूरन किशोर रस्तोगी ने बताया कि नगर पालिका ने नवंबर माह तक दुुकानदारों से किराया वसूला है। नोटिस ने दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में दुकानदारों की समझ में नहीं आ रहा है कि वे किससे गुहार लगाएं। थोक कपड़ा व्यवसायी सरदार वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने दुकानदारों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। एक ओर तो उनसे किराया वसूला जा रहा है वहीं दूसरी ओर बेदखली की नोटिस भी थमाई जा रही है। दुकानदार गोपाल साव ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन को खत्म हो चुकी लीज को बढ़वाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र लिखना चाहिए। जूता व्यवसायी आशीष गुप्ता ने कहा कि सरकार का यह निर्णय छोटे व्यापारियों को उजाड़ने जैसा है। वर्षों से जीटी रोड की पटरियों पर स्थायी दुकानें बनाकर आजीविका चला रहे दुकानदार एकदम बेरोजगार होने की कगार पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
.................
विभिन्न संगठनों ने भी जताया विरोध
दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कालीमहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक कर नोटिस मिलने की कड़ी आलोचना की। कहा कि शहर में जीटी रोड की दक्षिणी पटरी के व्यवसायियों के दुकानदारों को दुकान खाली करने का नोटिस देकर व्यापारियों की रोजी-रोटी छीनने का प्रयास कर रही केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने यह साबित किया कि वह व्यापारी व गरीब विरोधी है। इस मौके पर रामजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ, दयाराम पटेल, जुल्कर नैन, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने अलीनगर स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक कर दुकानदारों को बेदखली की नोटिस देने पर नाराजगी जताई। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार वर्षों से दुकान चलाकर जीवन यापन कर रहे दुकानदारों का व्यवसाय छीन कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। बैठक में विजय धूरिया, रामसेवक, डॉ. वीरेंद्र, मिथिलेश मौजूद रहे।
कोट..
दुकानदारों को नोटिस देने का मामला संज्ञान में है। नगर पालिका के चेयरमैन और इओ से वार्ता कर कहा गया है कि यदि लीज खत्म हो गई है तो उसे रिन्युवल किया जाए ताकि दुकानदारों का नुकसान न हो। साधना सिंह, विधायक
अब दुकानदारों से किराया वसूल नहीं किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की जमीन है। आगे की कार्रवाई उन्हीं को करनी है। कृष्ण चंद्र, ईओ
जीटी रोड किनारे विभाग की जमीन पर दुकानें संचालित हैं। जमीन खाली कराने के लिए दुकानदारों को नोटिस दिया जा रहा है। ताकि जमीन को खाली कराया जा सके। डीपी सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें