फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख के आभूषण सहित 20 हजार नकदी चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली अंतर्गत डेढ़ावल चौकी से कुछ दूरी पर श्याम सुंदर जायसवाल के दुकान और मकान का ताला तोड़ कर उसमें से 20 हजार रुपये नकद सहित डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चलने पर परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर दी। चोरी की घटना से क्षेत्रीय लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरी पर लगाम लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

डेढ़ावल चौकी के पीछे श्याम सुंदर जायसवाल की परचून की दुकान है। शनिवार की देर रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान से 20 हजार नगदी सहित हजारों का सामान चुरा ली। इसके बाद बगल के शिवपाल जायसवाल के घर में छत के रास्ते से चढ़कर सात हजार नगदी सहित करीब डेढ़ लाख के आभूषण चोरी कर लिया। रविवार की सुबह नींद खुलने पर घर और दुकान का ताला टूटा देख परिवारीजन हैरान हो गए। घर से दूर पोखरा पर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंचे चौकी पुलिस ने तहरीर लेकर जांच में जुट गई है। इसके पूर्व रवि सिंह की जुता की दुकान से हजारों की जूता चोरी हो गई थी। चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इस संबंध में सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
पीडीडीयू नगर। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत नगर स्थित एक लॉन से बारात में आई महिला के पर्स से ब्लेड मारकर चोरों ने डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए थे। वहीं पड़ाव क्षेत्र से चोरों ने एक कार का शीशा तोड़कर लैपटाप चुरा लिए थे। यूरोपियन कालोनी में एक रेलकर्मी के घर दिनदहाड़े ताला तोड़कर नकदी सहित सामान चोर उठा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें