फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम, सीएम और डीएम का नाम भूल गए अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। विकास भवन में शनिवार को मनरेगा सोशल आडिट टीम के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। इसमें तीन सदस्यी अधिकारियों की टीम ने बारी बारी से सवाल पूछकर उनकी योग्यता को परखा। लेकिन इसमें अभ्यर्थियों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी का नाम तक याद नहीं रहा और सवालों का ठीक ढंग से उत्तर नहीं दे पाए।
विज्ञापन

मनरेगा सोशल आडिट टीम के लिए पहले दिन बरहनी, चंदौली, नियामताबाद व नौगढ़ के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। चारों ब्लाकों में कुल 270 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन शनिवार को साक्षात्कार के दौरान करीब 250 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जिला विकास अधिकारी पदमकांत शुक्ला, जिला समन्वयक मनरेगा सोनिया यादव व राजकीय आइटीआइ कालेज के प्रधानाचार्य जयप्रकाश ने अभ्यर्थियों से सवाल पूछे। अभ्यर्थियों से सरकारी योजनाओं के बारे में सवाल पूछे गए। साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी का नाम पूछा गया। लेकिन कई अभ्यर्थी पीएम, सीएम और डीएम नाम नहीं बता सके। वहीं सामान्य सवालों का जवाब कईयों के पास नहीं रहा। इस दौरान डीडीओ पद्मकांत शुक्ल ने बताया कि ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले मनरेगा के कार्यों की मानीटरिंग की जिम्मेदारी सोशल आडिट टीम के सदस्यों को सौंपी जाएगी। हर ब्लाक में चार-चार सदस्यों की छह टीमों का गठन किया जाएगा। टीम के सदस्य गांवों में पहुंचकर विकास कार्यों का सत्यापन करेंगे। साथ ही रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे। बताया कि सोमवार को शेष अन्य ब्लाक के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके बाद चयनित लोगों की सूची को प्रकाशित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें