फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माडल औद्योगिक क्षेत्र बनाने के कार्य की तीसरे चरण की हुई शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। औद्योगिक क्षेत्र फेज दो को मॉडल औद्योगिक क्षेत्र बनाने की प्रक्रिया के तीसरे चरण के कार्य की शुरूआत मंगलवार को हुआ। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने पूजन अर्चन कर फेज दो में बनने वाली आठ सीसी सड़कों के निर्माण की शुरूआत की।
विज्ञापन

इस दौरान देव भट्टाचार्य ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में सड़कों की समुचित व्यवस्था न होने के कारण उद्यमी काफी परेशान हैं। सांसद डॉ महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर एसोसिएशन की ओर से प्रदेश शासन से सीसी रोड निर्माण की मांग नवंबर 2018 में की गई थी। इसके लिए शासन की ओर से चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई है। इससे फेज दो की सड़क संख्या 1, 3, 14, 15, 16, 17, 18 व 19 को सीसी रोड में परिवर्तित किया जाएगा। इस पर कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कार्य करेगा। अब जल्द ही उद्यमियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या से निजात मिल जाएगी। कहा कि प्रदेश सरकार की विकासशील नीति के कारण ही औद्योगिक क्षेत्र मॉडल के रूप में विकसित हो रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार विकास का कार्य कर रही है। उद्यमी क्षेत्र के युवकों को रोजगार के अवसर औद्योगिक क्षेत्र में ही उपलब्ध कराएंगे। लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स सम्मिट के बाद औद्योगिक क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। इस मौके पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता हरिकेश सिंह, जेई लल्लन सिंह, सचिव चन्द्रेश्वर जायसवाल, डॉ जीएन गुप्ता, आदित्य परासर, विजय सिंह, त्रिभुवन सिंह, पंकज बिजलानी, दिनेश राय, राजेश जायसवाल, अखिलेश यादव, रोहित जायसवाल, जितेंद्र पांडेय, रोहित गुप्ता, हिमांशु राय, प्रकाशचंद्र राय, कन्हैया लाल गुप्ता, संदीप सिंह, परेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें