फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड की असर शुरू, फरक्का सवा पांच घंटे देरी से हुई रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षित और तेज गति से ट्रेन चलाने के लिए प्रयासरत है लेकिन ठंड और कोहरे से निपटने में उसे सफलता नहीं मिली है। यही कारण है कि ठंड की शुरूआत होते ही ट्रेनों की लेट लतीफी शुरू हो गई है। अप और डाउन की ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से आ रही है। बुधवार को डाउन फरक्का एक्सप्रेस सवा पांच घंटे की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन

नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में कोहरे और ठंड का असर बढ़ गया है। इसका असर ट्रेनों की गति पर पड़ा है। रेलवे लगातार ट्रेनों की गति को बढ़ा रहा है और समय से परिचालन के लिए काम कर रहा है। रेलवे ने कोहरे में सुरक्षित परिचालन के लिए ट्रेनों में फाग सेफ्टी डिवाइस लगा चुकी है। बावजूद इसके रफ्तार पर कोहरे ने ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि अप और डाउन की ट्रेनें लगातार विलंबित हो रही है। बुधवार को अप दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा घंटे, बीडी पैैसेंजर सवा घंटे देर से चली। इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, गया एग्मोर एक्सप्रेस 45 मिनट, नंदन कानन डेढ़ घंटे, जोधपुर एकसप्रेस पौने तीन घंटे, झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे, पंजाब मेल और नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस सवा दो घंटे, दून एक्सप्रेस चार घंटे, अमृतसर मेल सवा घंटे, कालका मेल 1.14 घंटे, सीमांचल पौने तीन घंटे, गगा सतलज सवा घंटे, महानंदा एक्सप्रेस तीन घंटे, महाबोधि पौन घंटे, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस चार घटे की अधिक की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें