फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 ओवरलोड ट्रकों का नायब तहसीलदार ने किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ सोमवार की रात टीम के साथ सड़क पर उतरे नायब तहसीलदार सकलडीहा बृजेश सिंह ने क्षेत्र के मारूफपुर चौराहे पर 16 ट्रकों का चालान किया। इसके बाद माल लदी ट्रकों को पुलिस की निगरानी में पास के ही एक मैदान में खड़ा करवा दिया। प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई ओवरलोड ट्रक संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनीं रही।
विज्ञापन

सकलडीहा से चहनियां होते हुए सैदपुर घाट की धड़ल्ले से ओवरलोड ट्रकों का संचालन हो रहा है। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय लोग कई बार पुलिस प्रशासन से कर चुके है। ओवरलोड ट्रकों के संचालन से सड़कों हालत भी खराब हो जा रही है। ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की रात नायब तहसीलदार सकलडीह बृजेश सिंह टीम के साथ मारूफपुर चौराहे पर पहुंचे। जहां उन्होंने ओवर लोड ट्रकों के खिलाफ जांच शुरू की। टीम ने 16 ट्रकों का ओवर लोड में चालान किया। इससे ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। वहीं कई चालकों ने अपने ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस संबंध में नायब तहसीलदार बृजेश सिंह ने कहा कि समय-समय पर ओवर लोड वाहनों के खिलाफ जांच होती रहेगी। इस दौरान जिला खनन अधिकारी अरविंद कुमार, मारूफपुर पुलिस चौकी चौकी प्रभारी सत्यनारायण शुक्ला, एसआई वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें