फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से दो किमी दूर पेड़ से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के इसहुल गांव निवासिनी सीमा (24) का शव संदिग्धावस्था में सोमवार की सुबह उसके घर से लगभग दो किलोमीटर दूर अमौली गांव में पेड़ के सहारे मोटी रस्सी से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंदौली स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

चकिया कोतवाली क्षेत्र के इसहुल गांव में सोमवार की सुबह संदिग्धावस्था में पेड़ पर मोटी रस्सी के सहारे युवती का शव लटकता हुआ मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची चकिया कोतवाल संतोष राय ने पुलिसकर्मियों से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। इसके बाद पुलिस को शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। कुछ देर बाद शव की शिनाख्त इसहुल गांव निवासिनी सीमा (24) पुत्री रामअधार के तौर पर हुई। परिवार वालों ने बताया कि सीमा रविवार की शाम से ही घर से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का कहीं भी पता नहीं चल पाया था। पिता से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल आपरेशन विरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चला सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें