पीडीडीयू नगर। दिसंबर माह के अंत मे होने वाले ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले के नंद बॉक्सिंग एकेडमी के दो मुक्केबाज भी दमखम दिखाएंगे। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर एकेडमी के अन्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।
एकेडमी के कोच कुमार नंदजी ने बताया कि मुक्केबाज रोहित यादव 49 किलो भारवर्ग व नितेश सोनकर 56 किलो भारवर्ग में अपने पंच का दम दिखाएंगे। जनपद की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले ये दोनों पहले बॉक्सिंग खिलाड़ी हैं। बताया कि 23 नवंबर तक जौनपुर जिले के मडियाहू पीजी कालेज में हुई इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दोनो खिलाड़ियों के गोल्ड मेडल जितने के बाद आल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिये चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर दिलीप सिंह, पवन सिलके, मुनीब यादव, धर्मेंद्र यादव, डॉ. अनिल यादव, कृष्णमोहन गुप्ता,सिद्धार्थ कबीर आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। संवाद