फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के मार्ग प्रशस्त करती है शिक्षा:एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एमआईआईटी शिक्षण संस्थान की ओर से चल रही जिला स्तरीय 19वीं प्रतियोगिताओं का समापन रविवार को नगर पालिका इंटर कालेज में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम कुमार हर्ष व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्रा ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत, वंदे मातरम, लैंप लाइटिंग सेरिमनी सहित अन्य गानों पर प्रस्तुति की। एसडीएम ने कहा कि शिक्षा जीवन की सर्वोपरि कड़ी है जो सफलता के मार्ग प्रशस्त करती है। वहीं शिक्षा के साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन होना भी आवश्यक है। कक्षा छह से आठ की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अभिषेक, नौ से 12 तक में विशाल कुमार खरवार और यूकेजी व पीजी में अंकित कुमार श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में कुमकुम शर्मा,जयप्रकाश भारती और श्रुति शर्मा, मेहंदी रचे हाथ में सुधा, किरण और सोनम चौरसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में ज्योति कुमारी, दीक्षा सिंह और नितेश कुमार अव्वल रहे। वहीं बेस्ड अटेंडेंस का एवार्ड नेहा सिंह, बेस्ट डिसिप्लिन अवॉर्ड ओम प्रकाश भारती व आकांक्षा आनंद, बेस्ट नोटबुक अवॉर्ड एकता चौरसिया व अंकित श्रीवास्तव को मिला। इस मौके पर हाजी मुख्तार, फिरदौस समी, चंदन विश्वकर्मा, सादिका, शबाना, अखिलेश, अरविंद, विवेक कहकशां, राजकिशोर मित्तल, मुकेश, अमन आदि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत संस्थान के डायरेक्टर जुबैर अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें