फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने से छात्रों व अभिभावकों में चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक होने के बाद जिन विद्यालयों का केंद्र दूर बना दिया गया हैं वहां के अभिभावकों व विद्यार्थियों में नाराजगी है। अभिभावकों को चिंता हैं उनके बच्चे 90 किमी दूर केंद्रों कैसे पहुंचेंगी।
विज्ञापन

फरवरी के दूसरे सप्ताह से आरंभ हो रही है। स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं का परीक्षा केंद्र 14 किलोमीटर दूर मुकुटधारी सिंह इंटर कॉलेज केसार व छात्रों का 90 किलोमीटर दूर चंदौली में बनाया गया है। नौगढ़ तहसील के उच्च माध्यमिक विद्यालय लौवारीखुर्द, जमसोत, देवरीकला, गोलाबाद, सोनवार, उदितपुरसुर्रा के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र 90 किलोमीटर दूर चंदौली में बना दिया गया है। वहीं सेवा सदन बालिका इंटर कॉलेज मजगांई की छात्राओं का परीक्षा केंद्र 40 किलोमीटर दूर आदित्य नारायण कॉलेज चकिया में बनाया गया है। छात्राओं व अभिभावकों का कहना है कि मानक के अनुसार छात्राओं का परीक्षा केंद्र उनके स्कूल से अधिकतम छह किलोमीटर की दूरी पर ही होना चाहिए। राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में 250 और इंटरमीडिएट में 250 बालिकाओं का नामांकन है। ब्लाक प्रमुख नीतू सिंह ने डीएम से परीक्षा केंद्रों में बदलाव कर उन्हें नौगढ़ में ही बनाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें