फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर नगर पालिका की भूमि से अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर तीन मवई में रविवार को दोपहर में तहसीलदार लालता प्रसाद के नेतृत्व में हाईकोर्ट के आदेश पर तालाब पर हुए अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान बड़े पैमाने पर पुलिस तैनात रही। इससे इसका कोई विरोध नहीं कर सका।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में पिछले कई वर्षों से स्थानीय लोगों ने पालिका की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था। राजस्व विभाग ने पिछले वर्ष अतिक्रमण हटवाया था लेकिन एक बार फिर उस पर काबिज हो गए। वार्ड के ही एक व्यक्ति ने कोर्ट में मामला दायर कर दिया। हाईकोर्ट के आदेश पर रविवार को तहसीलदार लालता प्रसाद के नेतृत्व में राजस्व टीम के साथ भारी पुलिस ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान ईओ नगर पालिका कृष्ण चंद्र ,कानूनगो जय प्रकाश सिंह, लेखपाल इंद्र प्रकाश मिश्र, शैलेंद्र सिंह, आशीष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें