फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के पास नहीं है किसानों की समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। किसान युवा विकास मंच के सदस्यों की बैठक रविवार को बरहनी गांव स्थित पुराने ब्लाक भवन के सभागार में हुई। इसमें किसान नेताओं ने केंद्र सरकार पर किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने में विफल रहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

किसान नेता रतन सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल व लालबहादुर शास्त्री के कार्यकाल को छोड़ दिया जाए तो उसके बाद के किसी भी पार्टी की सरकारों ने किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार नहीं किया है। केंद्र की वर्तमान सरकार के पास सामूहिक विवाह, शौचालय और आयुष्मान योजना के लिए तो धन है लेकिन किसानों की उपज की खरीददारी के लिए बने क्रय केंद्रों व गोदाम के लिए धन का अभाव है। पराली के निस्तारण की समस्या किसानों के समक्ष मुंह बाए खड़ी है। अरुण सिंह ने कहा कि काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक की विभिन्न शाखाओं ने किसानों की बिना जानकारी के ही किसान स्वास्थ्य बीमा के नाम पर पैसा डेलीगेयर कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिया है। यह किसानों के साथ सरासर धोखा है। संगठन की लड़ाई के बाद मृतकों और दर्जनों किसानों के बीमे का पैसा वापस बैंक को वापस करना पड़ा है। बैठक में गांवों में घूमकर सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर इंदल बाबा, पवन जनसेवक, धर्मेंद्र सिंह, भगवती त्रिपाठी, मृत्युंजय, गौरव सिंह, नवनीत उपाध्याय, मनीष आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बसंत सिंह व संचालन नागेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें