चंदौली। देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राफेल के मामले पर क्लीन चिट दिए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यालय पर ने कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयोें ने कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस देश को गुमराह करने का काम कर रही है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि राफेल के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका खारिज होने के बाद स्पष्ट है कि कांग्रेस झूठ पर आधारित राजनीत करती है और लोगों को गुमराह करने का काम करती है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था जिसको सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। निश्चित रूप से राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री और देश के जनता से माफी मांगना चाहिए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जितेंद्रपांडेय ने कहा कि भाजपा देश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए निरंतर अग्रसर है। इस दौरान राजेश सिंह, रमेश जायसवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, राजेश तिवारी, हरश्चिंद्र, दिनेश तिवारी, अरुण मौर्य, जय सिंह, संतोष सिंह, अजय पांडेय, आशुतोष सिंह उपस्थित रहे। संचालन काशीनाथ सिंह ने किया।