फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की शराब बरामद, पांच अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने शनिवार की दोपहर एनएच स्थित कालेखां के पास चेकिंग के दौरान दो ट्रकों तथा एक स्कार्पियो से 2580 पेटी हरियाणा निर्मित शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने पांच अंतरप्रांतीय तस्करों को भी दबोच लिया। बरामद शराब की कीमत एक करोड़ से अधिक है। जिसे बेचने के लिए तस्कर डाबर कंपनी के नकली बिल्टी के सहारे हरियाण से बिहार ले जा रहे थे। शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी हेमंत कुटियाल ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सैयदराजा थाना प्रभारी एसपी सिंह शनिवार की दोपहर हमराहियों के साथ एनएच पर काले खां मजार के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने एक स्कार्पियो तथा उसके पीछे आ रहे दो ट्रकों को रुकने का इशारा किया। लेकिन अचानक स्कार्पियो में सवार लोग वाहन को रोककर भागने लगे। लेकिन पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पांच लोगों को पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान स्कार्पियो से हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांड की 30 पेटी बरामद किया। वहीं ट्रकों की जांच की गई तो दोनों ट्रकों से 2550 पेटी शराब बरामद हुई। वहीं पूछताछ के दौरान पकड़े गए तस्कर जज्जर हरियाण निवासी दलवीर सिंह, महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह तथा यूपी के एटा निवासी राजेश कुमार लोधी, कन्नौज निवासी रामू ने बताया कि वह हरियाणा से शराब को ट्रकों में भरकर बेचने के लिए बिहार जा रहे थे। पुलिस से बचने के लिए डाबर कंपनी के नाम से नकली बिल्टी बनाया गया था और वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा था। लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि बरामद अवैध शराब की कीमत एक करोड़ से अधिक है तथा गिरोह से जुड़ी अहम जानकारी मिली है। इसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष एसपी सिंह, मनोज मिश्र, गणेश यादव, प्रबल प्रताप सिंह, सुरजीत सिंह, रविंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें