पीडीडीयू नगर। नई-दिल्ली से सिल्चर जा रही डॉ. सिल्चर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में यात्रा के दौरान यात्री की तबियत खराब हो गई। ट्रेन के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय चिकित्सालय से आई चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया।
ट्रेन के बी -4 के सीट संख्या दो और तीन पर अजय नाथ अपनी पत्नी अंजू देवनाथ व दो छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान अजय के पेट में दर्द होने लगा। इससे वह परेशान हो गए। कोच के यात्रियों ने इसकी सूचना कंट्रोल को दे दिया। शुक्रवार को दोपहर में करीब एक बजे ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर रुकी। ट्रेन के रुकते ही कंट्रोल की सूचना पर डा आरपी सिंह बलराम मिश्र ,ताङक नाथ व टीसी डीके चौधरी कोच में पहुंच गए। चिकित्सक ने जांचोंपरांत दवा दिया। इसके बाद यात्री आगे के लिए रवाना हुए। संवाद
पीडीडीयू नगर। आर्टिस्ट एंड साउंड एसोसिएशन की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। इसमें हाईकोर्ट के ध्वनि प्रदूषण के सबंध में दिए गए आदेश का पालन करने का निर्णय लिया गया। वहीं इससे आने वाली समस्या को लेकर 16 नवंबर को डीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश का पालन हम सब लोग करना चाहते हैं लेकिन लोग जागरूक नहीं है और शादी विवाह में उन पर दे रात तक साउंड लाइट चलाने के लिए दबाव बना रहे हैं। इससे उन्हें व्यवसाय में परेशानी हो रही है। शासन भी साउंड और लाइट वालों क खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। बैठक में धनंजय चौहान, शुभम गुप्ता, राजेश, मनोज गुप्ता, अशोक शर्मा, रविशंकर, सुरेश पटेल, परमेश्वर, आजाद अंसारी, कन्हैया मौर्य, पंकज केशरी, तनु चौहान रहे। अध्यक्षता प्रकाशचंद चौरसिया ने और संचालन दुर्गा प्रसाद जायसवाल ने की। संवाद