फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक में टकराए दो टैंकर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर तिरगांवा पक्का पुल के पास सोमवार की देर रात ओवर टेक करने के चक्कर में दो टैंकरों साइड से आपस में टकरा गई। इसके चलते जहां टैंकर वहीं सड़क पर पलट गया वहीं दूसरा टैंकर पलटकर सड़क के नीचे गड्ढे में चला गया । इस दौरान जहां टैंकर चालक संतोष चौहान (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे टैंकर के सामने का शीशा तोड़कर ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल चालक को बाहर निकाला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत टैंकर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दरअसल दोनों टैंकर गाजीपुर की ओर से आ रहे थे। सोमवार की रात बलुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर तिरगांवा पक्का पुल के पास ओवर टेक के चक्कर में दोनों टैंकर किनारे से आपस में टकरा गए। इसके चलते जहां एक टैंकर सड़क से नीचे गड्ढे में और दूसरा टैंकर सड़क पर पलट गया। टैंकर के पलटे ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई। टैंकर पलटने के कारण जहां अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलचक वार्ड निवासी संतोष चौहान (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे टैंकर के आगे का शीशा तोड़कर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए उसे अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों टैंकरों को सीधा करवाया। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घटना स्थल पर गिरे तेल को पानी से धोया ताकि कोई दूसरी घटना न घटित हो जाए। इसके बाद पुलिस चालक के शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि ओवर टेक करने चलते टैंकर पलट गए थे। मृत चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पीडीडीयू नगर। बलुआ थाना क्षेत्र में दो टैंकरों की टक्कर में अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलचक निवासी चालक संतोष चौहान की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से आक्रोशित चालक व टैंकर स्वामियों ने मीटिंग कर अधिकारियों पर मनमानी व दबाव में कार्य करवाने का आरोप लगाया। बताया कि दबाव बनाकर चालकों को कई बार पंपों पर भेजा जाता है। इसके बाद कई लोग अलीनगर थाने पहुंचे। जहां वार्ता के बाद लोग वापस लौट गए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें