फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दिखी रेल प्रशासन की संवेदनहीनता, इलाज में देरी से गई यात्री की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यात्री सुविधाओं का ढिंढोरा पीटने वाले रेल प्रशासन की संवेदनहीनता रविवार को नजर आई। समय से उचित इलाज न मिलने से यात्री की मौत हो गई। हालांकि इसके पहले यात्रा कर रहे बीएचयू के चिकित्सक ने यात्री को बचाने का प्रयास किया लेकिन प्रयास सफल नहीं हुआ।
विज्ञापन

रविवार की सुबह दस बजे वृद्ध प्लेटफार्म संख्या दो के फुट ओवरब्रिज के समीप भूमि पर गिर गया छटपटाने लगा। यह देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना डिप्टी एसएस कार्यालय को दी और चिकित्सक बुलाने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस बीच कहीं की यात्रा से आ रहे बीएचयू के चिकित्सक डॉ. शशि ने यात्री को अचेत देखा तो जांच पड़ताल शुरू की और हृदयाघात बताकर इलाज शुरू किया। वृद्ध को आर्टिफिशियल ब्रिथिंग भी दिया लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुुआ। बाद में मौके पर लोको अस्पताल से डा. सीएस झा मौके पर पहुंचे और यात्री की जांच पड़ताल कर अस्पताल ले चलने की बात कही। इस पर आरपीएफ ने वृद्ध को उठाकर मंडलीय लोको अस्पताल पहुंचाया। यहां भी चिकित्सक डॉ. शशि यात्री के साथ अस्पताल तक गए लेकिन यहां यात्री की मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार यदि समय से वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया जाता तो हा सकता था कि उसकी जान बच जाती। बाद में जीआरपी ने यात्री के शव को कब्जे में लिया। यात्री के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसमें से निकले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान अलख नरायन शर्मा (71) निवासी मकान नंबर 834, 2/2 साई निकेतन फ्लैट जीएल, चर्च रोड, न्यू सीताराम डेरा जमशेदपुर एग्रीको ईस्ट सिंहभूम झारखंड के रूप में हुई। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि यात्री के परिवार वालों तक खबर पहुंचाई जा रही है।
हावड़ा दिल्ली रूट पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। स्टेशन का सुंदरीकरण के अलावा टिकट घर से फुटओवर पर जाने के लिए स्वचालित सीढ़ी का निर्माण दो वर्ष पहले किया गया। इसके अलावा फुट ओवर ब्रिज से प्लेटफार्म संख्या एक और दो तथा तीन और चार पर चढ़ने उतरने के लिए लिफ्ट लगाई है। इससे विशेष कर बुजुर्ग यात्रियों का आसानी होती है। लिफ्ट लगने से दिव्यांग यात्रियों को बहुत आसानी हुई लेकिन रेल प्रशासन की लापरवाही से लिफ्ट और स्वचालित सीढी अक्सर खराब होकर बंद हो जा रही है। इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। पिछले तीन दिनों से स्वाचालित सीढ़ी खराब है। पहले चढ़ने वाली सीढ़ी खराब हुई और दूसरे दिन उतरने वाली सीढ़ी भी खराब हो गई। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि स्केलेटर की मरम्मत की जा रही है। जल्द ही चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें