फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में रखा सामान शार्ट सर्किट से लगी आग में जला

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के तिवारीपुर कस्बे स्थित दुकान में शनिवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें दुकान में रखा लाखों रुपये मूल्य का जनरल स्टोर का सामान व स्टेशनरी जलकर राख हो गया। व्यापारियों ने पीड़ित को मुआवजा दिए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन

इम्तियाज खान तिवारीपुर कस्बे में जनरल स्टोर का संचालन करते है। उसमें स्टेशनरी से लेकर अन्य सामानों की बिक्री भी करते है। हर रोज की भांति शनिवार को भी रात दस बजे दुकान संचालक अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। कुछ देर बाद आस-पास के लोगों ने दुकान से धुंआ उठता देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी। जब तक दुकानदार मौके पर पहुंच आग को बुझाने का प्रयास करता तब तक दुकान में रख सभी सामान आग की चपेट में आ चुके थेे। बाद में लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया, तब तक उसमें रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। तिवारीपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं जिला मंत्री देव कुमार जायसवाल ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें