फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियाद पूरी, नहीं भरे जा सके सड़कों पर बने गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बाढ़ और बारिश में उखड़ चुकी जिले की प्रमुख सड़कों को बनाने और गड्ढों को भरने की मियाद गुरुवार को बीत गई। मगर लोक निर्माण विभाग गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक नहीं कर पाया। मियाद पूरी होने के बाद भी जीटी रोड सहित कई प्रमुख सड़कों पर बने गड्ढे खतरनाक बने हुआ हैं। विभागों की मानें तो सड़कों पर बने गड्ढों को भर दिया गया था पर बरसात व ओवरलोड वाहनों के आने-जाने से सड़कों पर फिर से गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर से होकर गुजरने वाली सबसे महत्वपूर्ण जीटी रोड पर पड़ाव से लेकर पंचफेड़वा तक लगभग 14 किलोमीटर तक पांच करोड़ की लागत से मरम्मत कार्य किया गया था। इस दौरान सड़क पर बने सभी गड्ढों को भरा गया था। पीडब्ल्यूडी विभाग ने करीब छह महीने पहले सड़क बनाई थी। सड़क बनने के कुछ दिनों बाद ही नई बस्ती स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने जीटी रोड की उत्तरी पटरी पर बाचोबीच बड़ा गड्ढा बन गया है। यही हाल डांडी के पास है। गड्ढों पर अभी तक पीडब्ल्यूडी विभाग की नजर नहीं पड़ी है।
इसके अलावा अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर भी कई गड्ढे बने हुए हैं। वाहन चालकों को इन गड्ढों से काफी बचकर चलना पड़ता है। इसके अलावा नगर से चकिया मार्ग तक की लगभग 25 किलोमीटर की सड़क पर बने गड्ढों को भी नहीं भरा गया है। सड़क की स्थिति ऐसी है कि यह कहीं-कहीं एकल मार्ग में परिवर्तित हो गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा नक्सल प्रभावित इलिया क्षेत्र की बिहार बार्डर को जाने वाली चकिया-हाटा मार्ग पर भी गड्ढे बरकरार हैं। वहीं बबुरी से धरौली मार्ग पर बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। सकलडीहा क्षेत्र में कस्बा से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सड़क भी वर्षों से क्षतिग्रस्त हैं। इससे लोगों को रेलवे स्टेशन आने-जाने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

सभी प्रमुख सड़कों पर बने गड्ढों को भरवा दिया गया था। बरसात व ओवरलोड ट्रकों के आवागमन से कुछ स्थानों पर फिर से गड्ढे बन गए हैं। इन्हें शीघ्र भरवा दिया जाएगा। डीपी सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें