फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराह पूजन में लोगों की जुटी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। गोवर्धन पूजा यज्ञ महोत्सव सिमित बसारिकपुर की ओर से गांव के पोखरे पर मंगलवार को श्रीकृष्ण कराह पूजन का आयोजन किया गया। मैनी कुटी नेगुरा के दुधाहारी सिद्धनाथ काशीदास बाबा ने विधि विधान के साथ पूजन को संपन्न कराया। आरती के बाद वहां उपस्थित भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान काशीदास बाबा ने कहा कि यह पूजा भगवान श्रीकृष्ण ने शुरू कराई थी। जब इंद्र ने कराह पूजा में विघ्न डाला तो भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा की। इस अवसर पर गांव सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने इसमें भाग लिया। इस दौरान विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों का जीवन प्रेरणा का माध्यम है, जो आने वाली पीढ़ी को समय-समय पर याद दिलाने की जरूरत है। भगवान श्रीकृष्ण ने जो मानव रुप में कार्य किया है, उससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। दुनिया में मानव की पहचान उसके कर्मों से होती है। इस दौरान अनिल यादव, बाबूलाल यादव, रामकेश यादव, राजनाथ सोनकर, सेचन यादव, हरिदास यादव, विजयेंद्र यादव, रमेश यादव, मुकेश यादव, कैलाश यादव, छोटेलाल यादव, जवाहर लाल यादव, मिठाई लाल यादव, उपस्थित रहे। संचालन राम अवतार यादव ने किया।
---------
गोवर्धन पूजा यज्ञ महोत्सव सिमित बसारिकपुर की ओर से गांव के पोखरे पर मंगलवार को श्रीकृष्ण कराह पूजन व विचार गोष्ठी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां लोकगीत गायक श्रीराम यादव व काशीनाथ यादव में भगवान श्रीकृष्ण के लीलाओं को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसे सुन वहां लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें