फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब गंदगी से पटे, कैसे व्रती देंगे सूर्य को अर्घ्य (संशोधित)

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/कमालपुर। सूर्योपासना का महापर्व चार दिवसीय डाला छठ की शुरूआत 31 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ होगी। पर्व नजदीक होने के बाद भी सरोवर, नदी तटों और पोखरों की साफ सफाई नहीं हो पाई है। ऐसे में व्रतियों को अर्घ्य देने में परेशानी होगी।
विज्ञापन

चार दिवसीय डाला छठ में व्रती अस्ताचलगामी और उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देते हैं। जलाशयों के तट पर पहुंच कर सूर्योपासना करते हैं। ऐसे में तालाबों, नदी तटों की सफाई आवश्यक होती है। इस वर्ष 31 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ व्रत की शुरूआत होगी। पहले दिन महिला लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल खाएंगी। दूसरे दिन एक नवंबर को व्रती दिन भर निराहार रहकर शाम के वक्त सरोवर तटों पर पहुंच कर घाट पूजा और दीप दान करेंगी। इसके बाद शाम केे बखीर का भोग लगाएंगी। इसके बाद 36 घंटे की उपवास की शुरूआत होगी। दो नवंबर को नदी तटों पर पहुंच कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी और तीन नवंबर को उदयालचल सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी। बावजूद इसके अभी तक तालाबों की साफ सफाई नहीं हुई है। नगर के मानसरोवर तालाब, तिनकोनिया पोखरा, मालगोदाम पोखरा, दामोदरदास पोखरा पर गंदगी का अंबार है। कमालपुर संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित पंचायत भवन के पास के पोखरे में गंदगी से छठ व्रतियों को दिक्कत होगी। पोखरा जलकुंभी से पटा हुआ है। कस्बा के लोगों ने जिला प्रशासन से छठ पर्व के पूर्व जलकुंभी हटवाने व घाटों की साफ-सफाई कराने की मांग की है। छठ समिति के अध्यक्ष दीपक त्रिशूलिया व अंकित जायसवाल ने बताया कि यदि सफाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी धानापुर सुशील कुमार मिश्रा ने बताया गांव के ग्रामप्रधान व सफाई कर्मियों को साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत मानसरोवर तालाब पर छठ पूजा के मद्देनजर घाट का टोकन वितरण करने के दौरान हुए विवाद के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गर्ई। बाद में दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन

मानसरोवर तालाब पर प्रति वर्ष डाला छठ पर हजारों व्रती अर्घ्य देने के लिए पहुंचते हैं। घाट छेंकने को लेकर विवाद को देखते हुए इस वर्ष पूजा समिति ने निशुल्क टोकन वितरण की व्यवस्था की है। सोमवार को टोकन वितरित किया जा रहा था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि यहां पचास रुपये लेकर टोकन दिया जा रहा है। यह बात फैलते ही मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
चहनिया। छठ, देव दीपावली व गंगा महोत्सव को लेकर मंगलवार को बलुआ थाने पर सीओ प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें पर्वों को लेकर रास्ते, बैरिकेटिंग, शौचालय, फोर्स आदि को लेकर चर्चा की गई। सीओ ने कहा कि पर्वों को देखते हुए बलुआ त्रिमुहानी से लेकर घाट तक रोड की मरम्मत, गाड़ियों के पार्किंग के लिए बलुआ बाल्मीकि इंटर कालेज के प्रांगण में व आसपास ख़ाली जगहों पर व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गंगा घाट के समीप लाइटिंग व बैरिकेटिंग, शौचालयों की साफ-सफाई व गोताखोर व नावों की व्यवस्था भी की जाएगी। इस मौके पर प्रधान भज्जू सिंह, गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, थानाध्यक्ष अतुल नारायण सिंह, दीपक जायसवाल, बृजेश साहनी, शिव कुमार सिंह, चंद्रिका यादव, सरिद्वार यादव, अशोक मिश्रा, रिंकू, उमाशंकर चौहान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें