फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्लीपर टिकटों के साथ दलाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट और सीबीआई की टीम ने शनिवार की रात पौने आठ बजे रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर संख्या दो के पास से टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से तीन रिजर्व टिकट और छह खाली रिजर्वेशन फार्म मिले। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उसे रविवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर त्योहारी सीजन में टिकटों की कालाबाजारी करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल के लाख प्रयास के बाद टिकट भी टिकट की कालाबाजारी की जा रही है। इसको देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर सीबीआई और आरपीएफ की टीम स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच रिजर्वेशन काउंटर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। उसके पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से स्लीपर के तीन टिकट बरामद हुए। जबकि छह खाली रिजर्वेशन फार्म व 11.200 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम इम्तियाज अहमद निवासी मवई खुर्द अलीनगर बताया। उसने स्वीकार किया कि वह गलत नाम से रिजर्वेशन कराता है और ऊंचे दाम पर बेच देता है। आरपीएफ ने व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एसआई रामविलास को जांच सौंप दी। सोमवार को गिरफ्तार व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में आरपीएफ डीडीयू पोस्ट के उपनिरीक्षक कन्हैया लाल सिंह, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, सीबीआई के इंद्रजीत सिंह, पवन कुमार, दुर्गेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें