फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने छह हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया/शहाबगंज। क्षेत्र में हुई गुुरुवार को अलग- अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। इस दौरान घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। वहीं एक ही हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चकिया कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के समीप गुरुवार को चकिया- अदलहाट मार्ग पर मैजिक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार अहरौरा थाना क्षेत्र के घटमापुर निवासी विक्रमादित्य (80) और अदलहाट थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी राजकुमार (23) घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां राजकुमार की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसी प्रकार भीषमपुर में बाइक के धक्के से सनम (20) घायल हो गया। वहीं मुहम्मदाबाद गांव निवासी चंद्रशेखर (38) व शेरू (32) बाइक से गिरकर घायल घायल हो गए। सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसी प्रकार शहाबगंज थाना क्षेत्र चकिया-चंदौली मार्ग पर अतायस्तगंज गांव के समीप बुधवार की रात बाइक से गिरकर सैयदराजा के परसिया गांव निवासी रंगीले यादव (45) घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें