फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बा के टिमिलपुर गांव में दो सप्ताह के अंदर तीसरी बार ट्रांसफार्मर के जलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को ट्रांसफार्मर से समीप प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही शीघ्र जले ट्रांसफार्मर को न बदले जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही से गांव में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर दो सप्ताह में तीन बार जल चुका है। ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने के साथ एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के 72 घंटे के अंदर जले ट्रांसफार्मर को बदले जाने के आदेश को हवा हवाई बताया। इस संबंध में अवर अभियंता मनोज पटेल ने बताया कि शुक्रवार तक ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जोगी, गुड्डू शर्मा, अनिल, कल्लू जायसवाल, बबलू गुप्ता, राजू, विनय गुप्ता, सोनू चौरसिया, अभिनव, विकास प्रजापति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें