फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाटमाप विभाग ने 17 दुकानों समेत दो पेट्रोल पंपों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। घटतौली करने वालों दुकानोंदारों के खिलाफ गुरुवार को बाटमाप विभाग के ओर से संघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जांच टीम ने बाटमाप अधिनियम के तहत विभिन्न अनियमितता पाये जाने पर धानापुर व चंदौली में 17 दुकानों समेत दो पेट्रोल पंपों का चालान किया। वाटमाप विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

त्योहारों के मद्देनजर घटतौली करने वाले दुकानदारों के खिलाफ बाटमाप विभाग ने तीन सदस्यीय टीम बनाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानदारों के तराजु व सामानों अंकित मूल्यों की जांच की। जांच के लिए धानापुर पहुंची टीम ने घटतौली के आरोप में मिठाई की चार दुकानों का चालान किया। इसके बाद टीम जांच के आभूषण विक्रताओं के लिए पहुंची। जहां तराजु के कागजात सही नहीं मिलने टीम ने चार दुकानों का चालान किया। इसके बाद पेंट के पैकेट पर भी अनियमितता मिलने पर पेंट की दो दुकानों का चालान किया। वहीं कपड़े के पैैकेट पर मूल्य अंकित नहीं होने पर एक कपड़ा विक्रेता का भी चालान किया। इसके बाद टीम चंदौली बाजार पहुंची । जहां घटतौली पर मिठाईयों की चार दुकानों व कागजात सही नहीं मिलने पर दो सोना-चांदी के आभूषण विक्रेताओं की दुकान का चालान किया। इसके बाद टीम ने वहीं दो पेट्रोल पंपों का भी चालान किया। इस संबंध में वरिष्ठ बाटमाप निरीक्षक शशिप्रभा तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर घटतौली के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान वाटमाप निरीक्षक एमएम अंसारी व हरेराम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें