फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार हो गए जिले के 296 होमगार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश में 25 हजार होमगार्डो की ड्यूटी में कटौती करने का असर जिले में भी पड़ गया है। जिले के सभी थानों और तहसीलों में अतिरिक्त ड्यूटी में तैनात 296 होमगार्डो की छटनी का कार्य चालु हो गया है। अब इन होमगार्डो रोस्टर के हिसाब से तैनाती करने पर विचार चल रहा है। जिससे किसी प्रकार व्यवस्था को शुचारु रखा जाय।
विज्ञापन

जिला होमगार्ड कार्यालय में कुल 817 होमगार्डो की तैनाती है। डिमांड के अनुसार थानों और तहसीलों पर अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाती है। इसमें सदर कोतवाली में 20, पीडीडीयू नगर 22, अलीनगर 23, सैयदराजा 15, चकिया 15, नौगढ़ पांच, चकरघट्टा पांच, शहाबगंज पांच, इलिया पांच, बबुरी दस, धानापुर दस, धीना दस, बलुआ दस, कंदवा 12, सकलडीहा दस होमगार्ड अतिरिक्त ड्यूटी पर तैनात थे। इसके अलावा पुलिस लाइन स्थित गोपनीय कार्यालय में तीन, यातायात विभाग में 20 होमगार्ड को तैनाती दी गई थी। इस तरह जिले में 200 होमगार्ड विभिन्न थानों व विभागीय कार्यालयों में अतिरिक्त ड्यूटी में लगाए गए थे। थानों में इनकी तैनाती के बाद जरूरत के हिसाब से काम लिया जाता था। थानों में संतरी के साथ ही बैंक ड्यूटी व अन्य कार्य कराए जाते थे। इसके अलावा तीन सौ होमगार्डो की तैनाती राजस्व विभाग में की गई थी। जो विभिन्न तहसीलों में होमगार्ड सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए थे। मगर आदेश जारी होने के बाद राजस्व विभाग से 96 होमगार्डो की छटनी कर दी गई है। अब सरकार ने होमगार्ड से अतिरिक्त ड्यूटी न लेने का निर्णय के चलते उन्हे नियमित ड्यूटी का ही सहारा है।
शासन से नया आदेश मिलने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग में तैनात 296 होमगार्ड की अतिरिक्त ड्यूटी हटा ली गई है। रोस्टर के हिसाब से होमगार्ड से नियमित ड्यूटी कराई जाएगी। मारकंडेय सिंह, जिला कमांडेंट होमगार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें