नौगढ़। थाना क्षेत्र स्थित वन क्षेत्रों की सीआरपीएफ, पुलिस व पीएसी बल ने सोमवार को संयुक्त रूप से कांबिंग की। इस दौरान संदिग्ध स्थानों पर सुरक्षा बलों ने छापेमारी करने के साथ वन क्षेत्रों में घूम रहे चरवाहों से पूछताछ भी की।
सीओ नक्सल नौगढ़ जगत राज कन्नौजिया के नेतृत्व में सीआरपीएफ, पुलिस और पीएसीबल के जवानों ने नरकटी, गहिला बाबा, सेमरिया, हिनौत घाट, बलियारी के वन क्षेत्रों के बीच कांबिंग की। इस दौरान धूसूरिया एवं चंद्रप्रभा के जंगलों में चरवाहों से भी पूछताछ की । वन क्षेत्रों के गांवों में रहने वाले लोगों को सचेत किया। साथ ही बताया कि यदि कोई भी अनजान व्यक्ति दिखाई दे तो फौरन इसकी सूचना सीआरपीएफ पोस्ट या पुलिस को दें। सुरक्षा बलों ने जंगलों में अरार बनाकर मवेशियों को रखने वालों से भी पूछताछ की। इस दौरान सीआरपीएफ इंस्पेक्टर बीके सिंह, मझगावां चौकी प्रभारी भैरवनाथ यादव, औरवाटाड़ चौकी प्रभारी एवं पीएसी पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे।