फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आवास, राशन कार्ड व शौचालय के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। आवास, शौचालय, राशन कार्ड समेत अन्य योजनाओं का लाभ न मिलने से नाराज नियामताबाद विकास खंड के खजूर गांव के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को पत्रक सौंपा और न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेताया कि यदि योजनाओं का लाभ नहीं मिला तो आंदोलन शुरू करने को विवश होंगे। वहीं मुख्य विकास अधिकारी डा.एके श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की सरकारी की सभी योजनाओं व आवास का लाभ अवश्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गत दिनों बारिश के दौरान हम सभी के कच्चे मकान गिर गए। इससे हम सभी लोग बेघर हो गए हैं। साथ ही हम सब पात्र होने के बावजूद आवास, शौचालय का लाभ नहीं मिला पा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास भी नहीं आवंटित किया जा रहा है। कहा कि क्षेत्रीय लेखपाल गांव में पहुंच कर कोरमपूर्ति कर चल आए, लेकिन आज तक हम गरीबों के हित में कोई पहल नहीं हुई है। इसके चलते हम गरीबों को परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। जिला प्रशासन हम गरीबों की तत्काल मदद करें, ताकि हम गरीबों का भला हो सके। कहा कोटेदार की ओर से राशन कार्ड नहीं बनवाया जा रहा है। इसको लेकर ग्राम प्रधान से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यदि शीघ्र योजनाओं का लाभ नहीं दिलाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। डीएम ने पात्रता की जांच कराकर योजनाओं से लाभांवित करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान माधोराम, रघुनाथ, संजय कुमार, मनोरमा, मंजू, रामलाल, मीरा, रामजी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें