फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा के दौरान महिला के बैग से 30 हजार रुपये नकदी चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कामाख्या से नई दिल्ली जा रही अप नार्थईस्ट एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान बरौनी रेलवे स्टेशन के समीप उचक्कों ने महिला के बैग से 30 हजार 175 रुपये चुरा लिए। नींद खुलने पर बैग से रुपये गायब देख महिला ने शोर मचाया और उचक्कों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। ट्रेन के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर महिला की शिकायत की जीआरपी ने मुकदमा दर्ज की।
विज्ञापन

वाराणसी के लंका में बैजनाथ कॉलोनी निवासी वैशाली सरकार पत्नी विशाल सरकार नार्थईस्ट एक्सप्रेस के एसी कोच संख्या ए-1 के सीट संख्या 34 पर सवार होकर न्यू जलपाईगुड़ी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की यात्रा कर रही थी। ट्रेन आधी रात के बाद करीब तीन बजे बरौनी के समीप पहुंची। इस बीच वैशाली शौचालय की तरफ गई। इसी बीच किसी उचक्के ने उसके बैग का चेन खोलकर उसमें से नकदी चुरा लिए। वापस लौट कर बैग खुला देखा तो वैशाली ने शोर मचाया और खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां वैशाली की शिकायत पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज की। इस संबंध में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर केस बरौनी भेजा जा रहा है।
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस के सीओ वाराणसी अखिलेश राय ने सोमवार को जीआरपी कोतवाली पहुंचे और अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान दीपावली और छठ पर्व पर डाउन की ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जीआरपी कर्मियों को भीड़ के मद्देनजर हरपल सतर्क रहने का निर्देश दिया। कहा कि भीड़ को देखते हुए चोर उचक्के और जहरखुरान गिरोह के सदस्य सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में ट्रेनों और स्टेशन पर नियमित गश्त कर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने की जरूरत है। उन्होंने जीआरपी ने मानवीय रूख अपनाते हुए यात्रियों से व्यवहार करें। इस मौके पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर पर स्थित लोको पायलट कार्यालय के पास से सोमवार की भोर में साढ़े छह बजे एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक के पास से 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक अमन राज निवासी साधनपुरी साई मंदिर थाना गर्दनीबाग पटना बिहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें