फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से महिला की मौत, किशोरी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के संघति गांव के समीप अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर गुरुवार की भोर में सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचल लिया। ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला के साथ चल रही किशोरी घायल हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर जाम लगा दिया। तीन घंटे बाद सीओ और एसडीएम ने मृतक के परिवार वालों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोरी का प्राथमिक उपचार निजी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन

संघति गांव निवासी विवाहिता राजमुनी (35) पत्नी संजय कुमार अपनी ननद सोनी (14) के साथ भोर में शौच के लिए निकली थी। वह घर वापस लौट रही थी। सड़क पार करते समय राजमुनी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोनी घायल हो गई। घटना के बाद जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर जाम लगा दिया। वे मृतक के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम कुमार हर्ष, सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय, थानाध्यक्ष बृजेशचंद त्रिपाठी आदि ने ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। इस पर तीन घंटे बाद दिन में 11.30 बजे जाम समाप्त कर दिया।
सरकार द्वारा भले ही घर घर शौचालय बनवा कर जनपद को ओडीएफ घोषित करने का काम किया गया है। लेकिन अभी तक बहुत से ऐसे गरीब परिवार है जिनके घर में शौचालय नहीं है। जिनको खुले में शौच करने को मजबूर हैं। यही स्थिति मनोज की पत्नी राजमुनि की थी। यदि उसे शौचालय मिला होता तो वह खुले में शौच करने नहीं जाती और हादसा नहीं होता।
विज्ञापन

संजय की शादी सत्र 2008 में खर्रा गांव निवासिनी राज मुनि के साथ हुआ था। इनसे 3 बच्चे पीयूष (5 ), नीतीश (4) अनुज (3) है। इसको पिता मनोज अपने गोद में लेकर शव के पास बिलख रहा था। अबोध बालकों को इसकी जानकारी नहीं होने पर उनको टॉफी बिस्किट देकर मां का प्यार देने का कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें