फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक, नकदी सहित हजारों का आभूषण किया साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नगर के सकलडीहा रोड स्थित किराए के मकान में रह रहे प्रदीप सिंह के मकान में मंगलवार की रात घुसे चोर ने हजारों मुल्य के सोने के आभूषण, नकदी साफ कर दिया। वहीं मकान के बाहर खड़ी बाइक पर भी हाथ साफ कर दिया। भुग्तभोगी ने पड़ोस के एक युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरहनी विकास खंड के चिल्हारी गांव निवासी प्रदीप सिंह गाजीपुर जिले में बिजली विभाग में ठेकेदारी का कार्य करते है। वह नगर के सकलडीहा रोड पर किराए के मकान में रहते है। पुलिस को दिए तहरीर में उन्होने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात पड़ोस के एक युवक ने उनके घर में घुसकर पर्स में रखे चार हजार रुपये, एक सोने की चेन, दो सोने का झुमका तथा मकान के बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार हो गया। वहीं चार दिन पहले क्षेत्र के बिसौरी गांव में चोरों ने रिक्खीराम गौतम के घर में घुसकर लाखों मुल्य के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। भुग्तभोगी ने इसकी तहरीर स्थानीय पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें