फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध सहित पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात व बुधवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध व तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पहली व दूसरी दुर्घटना प्रीतपुर गांव के समीप और तीसरी सोनहुल गांव के पास घटी। आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पहली घटना क्षेत्र के सोनहुल गांव के पास मंगलवार की रात घटी जिसमें दुर्गापूजा देखकर घर जा रही शालू (15) मैजिक वाहन के चपेट में आने से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका इलाज जिला चिकित्सालय में कराया। दूसरी घटना में पचवनिया गांव निवासी लल्लन (60) चकिया से वापस अपने घर जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक के धक्के से वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गई जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं तीसरी घटना मूसाखांड मार्ग पर बुधवार को घटी। इसमें प्रीतपुर गांव के पास पिकअप के धक्का मार दिए जाने से दो महिलाओं सहित बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में बबुरी थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी लालमणि देवी (49), संतोष कुमार (32) व महदउरनिवासी सरस्वती देवी (40) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार धक्का मारने के बाद चालक पिकअप सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें