पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी सूरत से भागलपुर जा रही सूरत भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में बंदर घुसने और यात्रियों पर हमला करने से खलबली मच गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्टाल संचालकों ने बंदरों को भगाया। की सांस ली।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 15 से बीस हजार यात्रियों का आवागमन होता है। यात्री सुविधाओं में अव्वल स्टेशन पर बंदरों के आंतक से यात्री परेशान हैं। स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर बंदर दिन भर बिचरते रहते हैं। अक्सर वे यात्रियों का सामान और खाने पीने का सामान लेकर भाग जाते हैं। बावजूद इसके स्टेशन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। रविवार की सुबह सूरत से भागलपुर जा रही सूरत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। इसी बीच लाइन शहीद बाबा की मजार के समीप जनरल कोच लगा। कोच में सवार यात्रियों ने यार्ड में खड़े बंदर को छेड़ दिया। इस पर बंदर कोच में घुस गया और यात्रियों पर हमला बोल दिया। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। यह देख समीप के स्टालों पर तैनात कर्मचारियों ने बंदरको भगाया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।