फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर न बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। कटरिया गांव में पांच दिन पूर्व जला ट्रांसफार्मर ने बदले जाने से नाराजग ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही 24 घंटे में जले ट्रांसफार्मर को बदले नहीं जाने पर विद्युत सब स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन कर आपूर्ति पूरी तरह बंद कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि औद्योगिक क्षेत्र में बिजली सप्लाई के लिए लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पूर्व जल गया था। विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी जले ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया है। इससे करोड़ों रुपये का राजस्व देने वाले कई बड़े व छोटे उद्योगों में काम ठप पड़ा है। कहा कि सबसे पहले यहां लगा ट्रांसफार्मर 17 सितंबर को जला। इसे 28 सितंबर को बदला गया। बदला गया ट्रांसफार्मर दो अक्टूबर को फिर से जल गया। तब से अब तक इसे बदला नहीं गया है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। बिजली नहीं रहने से उनका दुर्गापूजा पर्व मनाने का आनंद फीका हो गया है। चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो वे जीवनाथपुर विद्युत सब स्टेशन पर धरना देकर आपूर्ति ठप कर देंगे। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ आरपी यादव ने कहा कि सोमवार तक जले ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मूलचंद यादव, दीपक तिवारी, अमित तिवारी, धमैंद्र यादव, विकास गुप्ता, नागेश तिवारी, सुरेंद्र कुमार, दिनेश सिंह, प्रेम विश्वकर्मा, रामअचल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें