फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के विरोध में समिति के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बा में जलभराव से नाराज पूजा समिति के लोगों ने शनिवार को जल निकासी के लिए सीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही 24 घंटे में समस्या का समाधान न किए जाने पर जन प्रतिनिधियों का पुतला दहन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सम्मे माता मंदिर से जुडे़ समिति के लोगों ने आरोप लगाया कि बारिश बंद होने के बाद भी मंदिर परिसर और सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे आस्था से जुड़े नवरात्र पर्व में पूजा-पाठ का कार्यक्रम बंद है। समस्या के समाधान का निवेदन करने पर अधिकारी प्रतिदिन सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक सहित सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए नारेबाजी की। चेताया कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनप्रतिनिधियों का पुतला फूंक विरोध किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम विजय नारायण सिंह ने बताया कि लगातार पानी की निकासी को लेकर बीडीओ और प्रधान के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में दीनानाथ जायसवाल, अनिल सेठ, प्रवीन, पीके चौबे, सूरज सेठ, भुल्लू जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें